भ्रष्टाचारियों पर कठोर कार्रवाई के लिए मोदी सरकार तैयार : भाजपा

भाजपा की उप्र इकाई के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने सोमवार को कहा, “जब कांग्रेसी 8 नवंबर को नोटबंदी के विरोध में छाती पीट रहे होंगे तब मोदी सरकार का चाबुक बेनामी संपत्तियों पर चल रहा होगा। विपक्ष के विरोध से बेपरवाह राष्ट्र नव निर्माण के पथ पर बढ़ता कर्मयोगी देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने को संकल्पित है। मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार को तो समाप्त किया ही है, अब भ्रष्टाचारियों पर कठोर कार्रवाई के लिए सरकार तैयार है।”

पांडेय ने कहा, “निकाय चुनाव में भाजपा मोदी और योगी सरकार की न सिर्फ योजनाएं लेकर जनता के बीच जाएगी, बल्कि वह विजन भी चुनाव में प्रभावी होगा, जिसमें मोदी देश को गरीबी से मुक्त करने के लिए काम कर रहे हैं और यह विजन 2022 में मूर्तरूप लेने वाला है। प्रधानमंत्री की नीतियों से बदलते देश ने पूरे विश्व को आकर्षित किया है।”

उन्होंने कहा, “कांग्रेसनीत संप्रग सरकार में देश भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा छठपटा रहा था। नित नूतन कारनामे और कारनामों के आधार पर सरकार में बढ़ता रसूख विगत सरकार के 10 वर्षो की उपलब्धि रहा है। मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार को तो समाप्त किया ही है, अब भ्रष्टाचारियों पर कठोर कार्रवाई के लिए सरकार तैयार है।”

पांडेय ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि जब 2022 में देश आजादी की 75वीं वर्षगाठ मना रहा होगा, तब तक मोदी की नीतियों से देश गरीबी, गंदगी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, जातिवाद और सांप्रदायिकता से मुक्त हो जाएगा। नगरीय विकास की धुरी भी इन समस्याओं के समाधान के साथ ही घूमेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493