छग : सूरजपुर में हाथियों ने ली किसान की जान (फोटो सहित)

वन परिक्षेत्र के एसडीओ डी.एस. भगत ने सोमवार को कहा, “पाठकपुर गांव का निवासी शिवसागर (55) अपना धान का खेत देखने गया था। वहां उसका सामना हाथियों से हो गया। हाथियों ने उसे गेंद की तरह पटक-पटक कर तीन टुकड़े कर डाले। घटना रात दो बजे की बताई जा रही है।”

मौके पर पहुंचे रेंजन एस.आर. खान ने कहा कि मृतक के परिवार को तत्काल 25 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई है। घटना के बाद से इलाके में शोक का माहौल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493