विश्व गोल्फ रैंकिंग में अमेरिका के जॉनसन शीर्ष पर

मेड्रिड, 6 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका गोल्फ खिलाड़ी डस्टिन जॉनसन ने विश्व गोल्फ रैंकिंग में शीर्ष पर अपना कब्जा बरकरार रखा हुआ है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, शीर्ष-10 खिलाड़ियों की सूची में अमेरिका के ही जोर्डन सेपिथ दूसरे और जस्टिन थोमस तीसरे स्थान पर हैं।

इस रैंकिंग में जापान के हिदेकी मात्सुयामा चौखे स्थान पर हैं, वहीं स्पेन के जोन राम पांचवें स्थान पर काबिज हैं।

इंग्लैंड के गोल्फ खिलाड़ी इस रैंकिंग में छठे और अमेरिका के ब्रुक्स कोएप्का सातवें स्थान पर बने हुए हैं।

उत्तरी आयरलैंड के गोल्फ खिलाड़ी रोरी मेक्लोरे ने एक स्थान ऊपर उठते हुए आठवां स्थान हासिल किया है। उन्होंने स्वीडन के हेनरिक स्टेंसन को नौवें स्थान पर धकेल दिया।

शीर्ष-10 खिलाड़ियों की सूची में अमेरिका के ही गोल्फ खिलाड़ी रिकी फॉवलर 10वें स्थान पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493