कश्मीर की पुलवामा मुठभेड़ में 3 आतंकवादी ढेर

श्रीनगर, 7 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले के अगलर गांव में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया।

पुलिस ने बताया, “44 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) का एक जवान शहीद हो गया जबकि दो जवान और एक नागरिक घायल हुए हैं।”

उन्होंने बताया, “मारे गए आतंकवादियों में से दो पाकिस्तानी नागरिक और एक स्थानीय है। शहीद हुए जवान की पहचान श्याम सुंदर के रूप में की गई है।”

घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, “मुठभेड़ स्थल से एक एके राइफल, एक एम16 राइफल और एक पिस्तौल के अलावा गोला-बारूद भी बरामद किया गया है।”

उन्होंने बताया, “इसी समूह ने राजपोरा में पुलिस जांचचौकी पर हमला किया था।”

सेना की 44 आरआर टीम और जम्मू एवं कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिसबस (सीआरपीएफ) ने आतंकवादियों के होने की सूचना के बाद गांव को चारों ओर से घेर लिया।

सुरक्षाबलों ने जैसे ही क्षेत्र को चारों से घेर लिया, आतंकवादियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

आतंकवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के खिलाफ प्रदर्शनकारियों की सुरक्षाबलों के साथ भिडंत के दौरान शौकत अहमद नाम का स्थानीय नागरिक घायल हो गया।

किसी भी तरह की अफवाह को फैलने से रोकने के लिए पुलवामा जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493