मप्र में हवाओं ने बढ़ाई ठंड

भोपाल, 7 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में मंगलवार की सुबह धूप खिली होने के बावजूद चल रही हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है।

भोपाल, 7 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में मंगलवार की सुबह धूप खिली होने के बावजूद चल रही हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है।

राज्य में मंगलवार की सुबह गुलाबी ठंड का असर बना रहा। मौसम साफ होने से खिली धूप सुकून देने वाली रही, वहीं हवाओं के झौकों ने ठंड का अहसास कराया। बीते 24 घंटों के दौरान चक्रवात के चलते तापमान में कुछ इजाफा दर्ज किया गया है। दिन में अब भी धूप चुभन पैदा करती है, मगर देर शाम से सुबह तक ठंड का असर बना रहता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क बना रहेगा।

मौसम के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 16.4 डिग्री, ग्वालियर का 13.4 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 30.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 32 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493