अंतर्राष्ट्रीय शंघाई महोत्सव मणिपुर में 21 नवम्बर से

इंफाल, 7 नवंबर (आईएएनएस)। मणिपुर में 21 नवम्बर से अंतर्राष्ट्रीय शंघाई महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें पोलो के खेल और 21 किलोमीटर हॉफ मैराथन के साथ ही कई अन्य गतिविधियां भी आयोजित होंगी।

यह महोत्सव 10 दिनों तक जारी रहेगा। कई देशों ने इस महोत्सव में अपनी हिस्सेदारी की पुष्टि की है।

अंतर्राष्ट्रीय शंघाई महोत्सव का उद्घाटन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे।

इस महोत्सव में ज्यादातर दक्षिणपूर्व एशियाई देश हिस्सा लेंगे। इसमें खेल संबंधी गतिविधियों के अलावा, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

मुख्यमंत्री बिरेन सिंह ने कहा, “भारत के राष्ट्रपति इस महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इस महोत्सव का आयोजन लोकटक झील पर करने की योजना है, जहां केइबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान भी स्थित है। इस महोत्सव में हम 21 किलोमीटर का हॉफ मैराथन भी आयोजित करने की योजना बना रहे हैं।”

हॉफ मैराथन के आयोजन स्थल को इंफाल में स्थानांतरित कर दिया गया है और इस कारण झील के आस-पास रहने वाले लोग इसे अपना तिरस्कार समझ रहे हैं।

सरकार के प्रवक्ता टी. बिश्वजीत ने कहा कि महोत्सव का आयोजन तीन स्थलों पर किया जा रहा है, जिसमें थांगा भी शामिल है। हालांकि, हॉफ मैराथन के लिए मार्ग की मरम्मत का कार्य पूरा होना अभी बाकी है।

ग्रामीणों का कहना है कि मरम्मत के काम को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के तहत काम करना चाहिए। बिश्वजीत ने हॉफ मैराथन के आयोजन से पहले मरम्मत के कार्य संपन्न हो जाने की पुष्टि नहीं की है।

राष्ट्रपति कोविंद के दौरे से पहले केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पुलिस को सभी इलाकों की जांच के आदेश दिए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493