बीते शनिवार रात आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना के पश्चिम मोहल्ला छाऊका निवासी संदिग्ध आईएसआईएस आंतकी अबु जैद को उप्र एटीएस ने मुंबई पुलिस की मदद से मुंबई हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया था। उसे मुंबई से ट्रांजिट रिमांड पर लाकर मंगलवार को लखनऊ के संबंधित न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे चार दिवसीय पुलिस हिरासत में दे दिया।
उप्र एटीएस के आईजी असीम अरुण ने बताया कि आतंकी अबु जैद से एटीएस टीम हिरासत के दौरान गहन पूछताछ करेगी, और इसके अतिरिक्त विभिन्न राज्यों की टीमें भी आतंकी से पूछताछ करेंगी।
गिरफ्तार आतंकी के खिलाफ गोमतीनगर स्थित एटीएस थाने पर कई मामले दर्ज हैं।
dharmpath.com dharmpath