उप्र में कोहरा, तापमान में गिरावट

लखनऊ, 8 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह से ही कोहरे का असर है। पूर्वांचल और पश्चिमी उप्र के कई जिलों में रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 घंटों के दौरान तापमान में और कमी आने की उम्मीद है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में धूप निकलेगी। वायुमंडल में आद्र्रता की वजह से अभी मौसम में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। हालांकि अधिक कोहरे का ज्यादा असर 15 नवंबर के बाद ही दिखाई देगा।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 20.4 डिग्री, बनारस का 19 डिग्री, इलाहाबाद का 23 डिग्री और झांसी का 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493