पटना, 8 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार की सुबह मौसम साफ है तथा धूप निकली है। इस बीच तापमान में गिरावट जारी है।
पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि मंगलवार को यहां का न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस था।
मौसम विभाग द्वारा अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है तथा अब देर रात कोहरा छाने की संभावना है। अगले एक-दो दिनों में तापमान में और गिरावट के आसार हैं।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, भागलपुर का बुधवार का न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस, गया का 15.5 डिग्री तथा पूर्णिया का 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पटना का बुधवार का अधिकतम पारा 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।
dharmpath.com dharmpath