छात्रा के परिजनों ने बुधवार को कोतवाली बिंदकी में शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के भगौनापुर निवासी धनीराम (काल्पनिक नाम) की पुत्री कक्षा आठ की छात्रा है। छात्रा के अध्यापक आदर्श (काल्पनिक नाम) छात्रा को फेल करने की धमकी देकर उसके साथ बीते काफी दिनों से अश्लील हरकतें कर नाजायज संबंध भी बनाए थे। अध्यापक की इस घिनौनी हरकतों की जानकारी जब परिजनों को हुई तो छात्रा के पिता ने बुधवार को कोतवाली बिंदकी में अध्यापक आदर्श के खिलाफ शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
पुलिस का कहना है कि धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर छात्रा को डॉक्टरी परीक्षा हेतु भेजा गया है।
dharmpath.com dharmpath