‘सौर, नवीकरणीय ऊर्जा विस्तार के लिए अतिरिक्त प्रयास की जरूरत’

कोलकाता, 8 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के नवीकरणीय और सौर फोटोवोल्टिक(पीवी) कार्यक्रमों की सराहना करते हुए संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन(यूनिडो) के भारत के प्रतिनिधि रेने वेन बर्केल ने बुधवार को कहा कि इस पहल के अंतर्गत सभी को लाने के लिए ज्यादा काम करने की जरूरत है।

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, “भारत के पास कुछ रुचिकर कार्यक्रम हैं, जो अच्छी प्रगति कर रहे हैं। नवीकरणीय ऊर्जा और सौर पीवी कार्यक्रम इसके उदाहरण हैं। ऊर्जा दक्षता पहल काफी प्रगतिशील है।”

उन्होंने सीआईआई ग्रीन इंडस्ट्री कांक्लेव में कहा, “अच्छे काम पर ध्यान केंद्रित हैं, लेकिन यह सब जगह फैला नहीं है, जिसे सभी को करना चाहिए। इसलिए मुझे लगता है कि इस पहल में सभी को साथ लाने के लिए ज्यादा काम करने की जरूरत है।”

बर्केल ने कहा, “वैश्विक स्तर पर इलेक्ट्रिक वाहनों की ई-गतिशीलता पर काफी ध्यान दिया जा रहा है, लेकिन यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि निवेश हो रहा है और यह आगे बढ़ रहा है।”

सौर ऊर्जा कंसल्टिंग कंपनी की रिपोर्ट के अनुसार, “2017 में 8.8 गीगावाट अनुमानित क्षमता के आने से भारत जापान को पछाड़ते हुए दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सौर पीवी बाजार बन गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493