छग : कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़े

आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों की ओर चूड़ियां फेंकी। इसके बाद उन्हीं चूड़ियों को कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर फेंका। इसके बाद दोनों ओर से झूमाझटकी हुई। इस दौरान भीड़ में से किसी ने पत्थर फेंके, जिसके बाद दोनों ओर से पत्थरों की बारिश होने लगी। इसमें भाजपा-कांग्रेस के कई कार्यकर्ता घायल हो गए, वहीं सुरक्षा में तैनात पुलिसवाले भी इसका शिकार हुए।

नोटबंदी के एक वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस देश भर में काला दिवस मना रही है, वहीं भाजपा इसे कालाधन विरोधी दिवस के रूप में मना रही है।

कांग्रेस बुधवार को रायपुर के गुढियारी इलाके में प्रदर्शन कर रही थी।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पी.एल. पुनिया ने कहा, “भाजपा के लोगों ने पथराव किया और हमारे कार्यकर्ताओं ने संयम रखा। हम महात्मा गांधी के अनुयाई हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493