वायु प्रदूषण से बचने के लिए लोगों को बांटे मास्क

नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। शिरोमणि अकाली दल-भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा, विधायक कपिल मिश्रा और पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली ने बुधवार को लोगों को वायु प्रदूषण से बचने के लिए मुफ्त में मास्क वितरित किए।

कनाट प्लेस के सेंट्रल पार्क में दिल्ली के लोगों को हवा की गुणवत्ता में बेहद गिरावट आने से सांस लेने में आ रही दिक्कतों से बचाने के लिए सिरसा, कपिल मिश्रा व अरविंदर सिंह लवली ने लोगों को मुफ्त में मास्क बांटा।

इस दौरान मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में इन नेताओं ने कहा कि उन्होंने दिल्ली के लोगों की बेहतरी के लिए हाथ मिलाया हैं और वह रचनात्मक और सकारात्मक काम ही करेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों की सेहत सबसे ज्यादा अहम है और लोगों को इस तरह के खतरनाक मौसम से बचाने के लिए पूरे इंतजाम किए जाने की जरूरत है।

मीडिया से बातचीत में मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साल के 365 दिन छुट्टियां मनाने में बिता दिए और दिल्ली के लोगों को इस वायु प्रदूषण व मौसम से बचाने के लिए कोई योजना नहीं बनाया।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग डरे हुए हैं क्योंकि यह लगातार दूसरा साल है जब ऐसा खतरनाक मौसम बना है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल और उनके मंत्रियों ने यदि लोगों की सेहत की रक्षा के लिए काम किया होता तो राष्ट्रीय राजधानी में आज हालात बेहतर होते।

सिरसा ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पूरे मोर्चे पर विफल रहे हैं। जैन ने अब आम आदमी से दूरी बना ली है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार के पास लोगों को वायु प्रदूषण से बचाने के लिए कोई रोडमैप नहीं है।

दूसरे नेताओं कपिल मिश्रा व लवली ने भी केजरीवाल व स्वास्थ्य मंत्री की कड़ी आलोचना की और कहा कि केजरीवाल सरकार सभी मोचरे पर विफल रही है, यह आम आदमी पार्टी की सरकार नहीं यह सिर्फ खास लोगों की सरकार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493