गुरुग्राम, 8 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली व एनसीआर वायु प्रदूषण की मार झेल रहा है। राजधानी से सटे गुरुग्राम के पार्क अस्पताल ने हवा की गुणवत्ता के बेहद गंभीर होने को ध्यान में रखते हुए मरीजों को मुफ्त में मास्क वितरित किए हैं।
राष्ट्रीय राजधानी धुंध के चादर में लिपटी हुई है। ऐसे में चिकित्सकों ने लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी है। वायु प्रदूषण के प्रतिकूल प्रभावों से अस्थमा, कोरोनरी धमनी रोग और अन्य पुरानी समस्याए गंभीर हो सकती हैं।
पार्क अस्पताल के अध्यक्ष डॉ.अजीत गुप्ता ने कहा, “हवा की गुणवत्ता पर विचार करते हुए, हमने अस्पताल में भर्ती मरीजों को सुरक्षा का मास्क वितरित किया ह,ै ताकि उन्हें वायु प्रदूषण से बचाया जा सके।”
डॉ. अजीत गुप्ता ने कहा इसके अलावा हमने हमारे सामान्य ओपीडी घंटे बढ़ाए हैं ताकि ऐसे रोगों की शिकायत रोगियों को समय पर उपचार दिया जा सके, जिससे भी ऐसा हो।
पार्क अस्पताल, गुरुग्राम के वरिष्ठ कंसल्टेंट डॉ. एस के गुप्ता ने कहा कि हृदय रोगियों व वरिष्ठ नागरिकों व शिशुओं को ज्यादा जोखिम है और उन्हें निम्नलिखित सावधानी बरतने की जरूरत है।
* आप एक एन95 मास्क का उपयोग कर सकते हैं। एन95 मास्क एक सुरक्षात्मक श्वसन मास्क है, विशेष रूप से हवा के कणों को फिल्टर करता है।
* भारी प्रदूषण के घंटों के दौरान यात्रा से बचें।
* ताजा सुबह हवा में श्वास लें: यदि आप हर सुबह अपने घर की खिड़कियां खोलते हैं, तो घर में ताजा हवा का प्रवाह बना रहेगा।
* सही समय पर व्यायाम करें: यदि आप दिन के समय काम करते हैं जब प्रदूषण का स्तर अधिक होता है, तो प्रदूषित हवा आपके फेफड़ों में उच्च दर से खींचा जाता है क्योंकि कार्डियो-वास्कुलर अभ्यास में भारी और गहरी सांस लेने की आवश्यकता होती है।
dharmpath.com dharmpath