मुंबई, 9 नवंबर (आईएएनएस)। मुंबई में गुरुवार सुबह एक मोनोरेल के पीछे की बोगी में आग लग गई। इस दुर्घटना के बाद सभी मोनोरेल सेवाएं बाधित हो गई हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मुंबई, 9 नवंबर (आईएएनएस)। मुंबई में गुरुवार सुबह एक मोनोरेल के पीछे की बोगी में आग लग गई। इस दुर्घटना के बाद सभी मोनोरेल सेवाएं बाधित हो गई हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
वडाला स्टेशन की ओर जा रही मोनोरेल में सुबह करीब 5.30 बजे आग लगी। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का हालांकि, कहना है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।
dharmpath.com dharmpath