पटना, 9 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार सुबह कोहरा छाया रहा। इस बीच पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा, “अगले 24 घंटे के दौरान पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में रात को कोहरा छाया रहेगा तथा दिन चढ़ने के बाद कोहरा छंटेगा। इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।”
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री, गया का 14.4 डिग्री, भागलपुर का 16.8 डिग्री तथा पूर्णिया का 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
dharmpath.com dharmpath