लंदन, 9 नवंबर (आईएएनएस)। टोटेनहम हॉटस्पर के मुख्य कोच मॉरिसियो पोचेतीनो का कहना है कि स्टार फारवर्ड हैरी काने शनिवार को इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में आर्सेनल के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
‘स्काई स्पोर्ट्स’ को दिए बयान में पोचेतीनो ने इस बात की जानकारी दी।
पोचेतीनो ने कहा, “काने ठीक हैं और अच्छे हैं। उनके घुटने में चोट लगी थी, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। वह अगले मैच के लिए टीम में मौजूद रहेंगे।”
अर्जेटीना के निवासी पोचेतीनो ने साल 2014 में टोटेनहम के कोच पद की जिम्मेदारी संभाली थी। उनका कहना है कि काने हर गुजरते दिन के साथ बेहतर होते जा रहे हैं।
पोचेतीनो ने कहा, “टोटेनहन क्लब में काफी क्षमता है। साढ़े तीन साल से अधिक समय हो गया है और हम अब भी विकास कर रहे हैं। मैं यहां बहुत खुश हूं। हालांकि, भविष्य का आकलन आप नहीं कर सकते। मैं अभी इस क्लब के लिए प्रतिबद्ध हूं।”
dharmpath.com dharmpath