कोलकाता, 9 नवंबर (आईएएनएस)। कोलकाता नगर निगम कार्यालय के नजदीक एक फास्ट फूड रेस्तरां में गुरुवार को अचानक लग गई। हालांकि हादसे में कोई हाताहत नहीं हुआ है। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।
कोलाकाता नगर निगम कार्यालय के समीप नया बाजार इलाके के एक रेस्तरां में सुबह करीब 10.25 बजे आग लग गई। ब्रिटिश काल के दौरान बना यह बाजार शहर के केंद्र में स्थित सबसे व्यस्त स्थलों में से एक है।
अधिकारी ने कहा, “आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 3 गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। आग एलपीजी सिलेंडर फटने के कारण लगी थी।”
dharmpath.com dharmpath