उप्र : ट्रक व डीसीएम की टक्कर में चालक सहित 2 की मौत

पुलिस के मुताबिक, लंभुआ थाना क्षेत्र जमखुरी मेठीपुर गांव निवासी चालक चंद्रबली (32 वर्ष) व क्लीनर एस.के. शेरा (30 वर्ष) गुरुवार तड़के डीसीएम लेकर लखनऊ की ओर से आजमगढ़ के लिए आ रहे थे। डीसीएम में जौनपुर के सरपतहा थाना क्षेत्र निवासी राम सेवक वर्मा (45 वर्ष) और उनकी बेटी रंजना (20 वर्ष) भी सवार थे।

बताते हैं कि रास्ते में कुड़वार थाना स्थित क्षेत्र सहाबागंज के पास सामने से आ रहा ट्रक, डीसीएम से टकरा गया। हादसे में डीसीएम के चालक चंद्रबली और राम सेवक वर्मा की मौके पर मौत हो गई। वहीं क्लीनर शेरा और रंजना गंभीर रूप से घायल हैं।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493