लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना, 2 की मौत

लखनऊ, 10 नवंबर (आईएएनएस)। कानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

लखनऊ, 10 नवंबर (आईएएनएस)। कानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि मृतक कानपुर जा रहे थे कि कोहरे की वजह से अचानक दो कारें आपस में टकरा गईं।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने यात्रियों के शवों और घायलों को बड़ी मुश्किल से गाड़ी से बाहर निकाला।

मृतकों की पहचान बृजेश साहू और हिमांशु मिश्रा के रूप में की गई है। दोनों कानपुर के रहने वाले थे।

हादसे में घायलों को चिकित्सा के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों के नाम बबलू गौतम (25) और कमलेंद्र (35)हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493