उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी

देहरादून, 10 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड में केदारनाथ और बद्रीनाथ के आसपास के हिमालय क्षेत्र में भारी बर्फबारी हो रही है। अगले कुछ दिनों तक बर्फबारी जारी रहने की संभावना है।

देहरादून, 10 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड में केदारनाथ और बद्रीनाथ के आसपास के हिमालय क्षेत्र में भारी बर्फबारी हो रही है। अगले कुछ दिनों तक बर्फबारी जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मुंसयारी और पिथौरागढ़ सहित पहाड़ी राज्य के ऊचाई वाले क्षेत्रों में बारिश भी हुई है।

मौसम अधिकारी ने बताया कि मौसम बदल गया है और उत्तराखंड भर में चल रही बफीर्ली हवाओं से ठंड महसूस होने लगी है। नंदादेवी, नंद नॉट, हसलिंग, राजरंभा, पंचचुली और चिपलाकेदार में बर्फबारी होने से पहाड़ी इलाकों में पारा नीचे चला गया है।

स्थानीय मौसम विभाग ने कहा कि डोडीताल, अस्सी गंगा घाटी, हर्षिल, अगौड़ा, नौगांव और धसड़ा के यमुनोत्री और गंगोत्री की पहाड़ियों में भी बर्फबारी दर्ज की गई है।

बफीर्ली हवाओं के साथ बारिश के कारण तापमान में काफी गिरावट आई है, जिससे समय के अनुसार ठंड बढ़ सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493