तेजस्वी होंगे राजद के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार : लालू प्रसाद

पटना, 10 नवंबर (आईएएनएस)। अटकलों पर विराम लगाते हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद ने शुक्रवार को कहा कि उनके बेटे तेजस्वी यादव अगले बिहार विधानसभा चुनावों में पार्टी का नेतृत्व करेंगे। वह राजद के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भी होंगे।

लालू प्रसाद ने मीडिया से कहा, “राजद 2020 विधानसभा चुनाव तेजस्वी के नेतृत्व में लड़ेगी। तेजस्वी हमारे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।”

लालू यादव का यह बयान राजद नेताओं अब्दुल बारी सिद्दीकी व रघुवंश प्रसाद सिंह के दिए गए बयान के बाद आया है। सिद्दीकी व सिंह ने कहा था कि यह साफ नहीं है कि पार्टी का अगला मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा।

राजद के प्रदेश अध्यक्ष राम चंदर पूर्वे ने बुधवार को तेजस्वी यादव के नाम का उल्लेख अगले मुख्यमंत्री उम्मीदवार के तौर पर किया था। बाद में, सिद्दीकी व सिंह ने पूर्वे के विचार से असहमति जताई थी।

लालू प्रसाद ने अपने छोटे बेटे की तारीफ की। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 9 नवंबर को 28 साल के हो गए। वह वर्तमान में बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493