असम : कांग्रेस विधायक पर मेहरबान जेलर निलंबित

गुवाहटी, 10 नवंबर (आईएएनएस)। असम के एक जेलर को निलंबित कर दिया गया। उन्होंने विपक्षी नेता देवव्रत सैकिया और कांग्रेस विधायक रूपज्योति कुर्मी को हिरासत में लिए गए आरटीआई कार्यकर्ता अखिल गोगोई से मुलाकात करने और उसके साथ तस्वीरें खिंचाने की अनुमति दी थी।

जेलों के महानिरीक्षक द्वारा जारी बयान के मुताबिक, डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल के जेलर अरूप कुमार पतंगिया को बुधवार से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

बयान में कहा गया, “डिब्रूगढ़ के उपायुक्त की रिपोर्ट के आधार पर जेलर के खिलाफ कार्रवाई की गई। जेल के अधीक्षक विकास विजय दास के खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई की गई।”

बयान में आगे कहा गया, “जेल एक निश्चित सीमा से बाहर है और असम जेल नियमावली के नियम 26 के अंतर्गत वहां किसी भी व्यक्ति के अनधिकृत प्रवेश पर प्रतिबंध है। इस क्षेत्र के अंदर ऐसे किसी व्यक्ति के साथ फोटो खिंचाने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता।”

मैरिएनी के विधायक सैकिया और कुर्मी को डिब्रूगढ़ के पुलिस उपायुक्त ने 1 नवंबर को गोगोई के साथ साक्षात्कार की अनुमति दी।

वह लगभग 45 मिनट के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के कैदी से मिले और साक्षात्कार के बाद नेताओं ने जेल के अंदरूनी परिसर का दौरा किया, जहां उन्होंने फोटो भी खिंचाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493