श्रीनगर, 10 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर शुक्रवार को आतंकवादियों ने पुलिस वाहन पर गोलीबारी की। हालांकि, पुलिस ने बताया कि किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना काजीगुंड इलाके की है। तलाशी के लिए इलाका घेर लिया गया है।
एक अन्य घटना में, संदिग्ध हलचल देखने के बाद, पुलवामा जिला पुलिस लाइन में सुरक्षकर्मियों ने कुछ राउंड गोली चलाई।
उल्लेखनीय है कि अगस्त में आतंकवादियों ने पुलवामा पुलिस लाइन पर आठ सुरक्षा कर्मियों की हत्या कर दी थी। इसके बाद गोलीबारी में तीन आतंकवादी मारे गए थे।
dharmpath.com dharmpath