बिहार : श्राद्धभोज में खाने से 50 लोग बीमार

सुपौल, 10 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र में कथित रूप से विषाक्त भोजन खाने के बाद कम से कम 50 लोग बीमार हो गए। सभी पीड़ितों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

राघोपुर के थाना प्रभारी चंद्रकांत गौरी ने शुक्रवार को बताया कि कुपहा गांव निवासी जय नारायण यादव के घर पर गुरुवार की रात श्राद्ध का कार्यक्रम था। इसी क्रम में लोगों ने खाना खाया। खाने खाने के बाद अधिकांश लोग पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत करने लगे।

उन्होंने बताया कि आनन-फानन में करीब 50 पीड़ितों को इलाज के लिए राघोपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

सुपौल के सिविल सर्जन घनश्याम झा ने बताया कि इलाज के बाद सभी पीड़ित को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने विषाक्त भोजन खाने से तबीयत बिगड़ने की आशंका व्यक्त की है।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व जय नारायण यादव की मां की मौत हो गई थी और गुरुवार को उनका श्राद्ध अनुष्ठान किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493