अमरकंटक के एक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे कोविंद शनिवार को मात्र दो बार दस-दस मिनट के लिए राजधानी में रुकेंगे। राष्ट्रपति भोपाल से 9.25 बजे रायपुर पहुंचेंगे और 9.35 पर अमरकंटक के लिए हेलीकॉप्टर से जाएंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 3.20 बजे हेलीकॉप्टर से माना विमानतल पहुंचेंगे और 3.30 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
माना विमानतल पर उनका स्वागत राज्यपाल बलराम दास टंडन, मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह, गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, मुख्यसचिव विवेक ढांड, डीजीपी एएन उपाध्याय, महापौर प्रमोद दुबे, आईजी प्रदीप गुप्ता, कलेक्टर ओ.पी. चौधरी और एसपी डॉ.संजीव शुक्ला करेंगे। यह राष्ट्रपति का इस वर्ष का चौथा और इस हफ्ते दूसरा दौरा है।
dharmpath.com dharmpath