उप्र में कोहरे का असर, तापमान में गिरावट

लखनऊ, 11 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य जिलों में शनिवार सुबह से ही कोहरे का असर दिखाई दिया। सुबह के समय तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह से कोहरे का असर और बढ़ने की संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में दोपहर तक हल्के कोहरे का असर दिखाई देगा। ग्रामीण इलाकों में कोहरे की वजह से दृश्यता 50 मीटर तक दर्ज की गई। सुबह के समय न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 19़.5 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 22 डिग्री सेल्सियस और इलाहाबाद का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493