उप्र : महोबा में बुजुर्ग का शव कुएं से बरामद

महोबा, 11 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश महोबा जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने शुक्रवार को भंड़रा गांव के एक कुएं से बुजुर्ग का शव बरामद किया है। पुलिस ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।

पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र दुबे ने शनिवार को बताया, “ग्रामीणों की सूचना पर शुक्रवार सुबह पुलिस ने भंड़रा गांव के निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव कुएं से बरामद किया है। शव पर चोट के निशान हैं। शिनाख्त कराने पर उसकी पहचान हरगोविंद राजपूत के रूप हुई है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बदमाशों ने उसकी हत्या कर शव कुएं में फेंका होगा।”

सीओ ने बताया कि मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493