करण, जिया ने की वाराणसी की सैर

मुंबई, 11 नवंबर (आईएएनएस)। आगामी टेलीविजन धारावाहिक ‘मेरी हानिकारक बीबी’ में नजर आने को तैयार कलाकारों करण सूचक और जिया शंकर ने वाराणसी में शूटिंग का आनंद लिया। साथ ही स्थानीय भोजन और नाव की सैर का भी आनंद उठाया।

करण ने कहा, “मैं बचपन से वाराणसी आना चाहता था। यह भारत की आध्यात्मिक राजधानी है। इस यात्रा की सबसे अच्छी बात यह है कि मैं दीपावली के कुछ ही दिनों बाद वाराणसी पहुंचा और मुझे बेहद शानदार नजारा देखने का सौभाग्य मिला।”

उन्होंने कहा, “घाट रोशनी से सराबोर था और हजारों भक्त नदी में दीए तैराते नजर आए जो एक बेहद खूबसूरत नजारा था। मेरा दिन हनुमान चालीसा के साथ शुरू होता था।”

वहीं जिया ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, “हमने घाटों पर शूटिंग की और यह अनुभव शानदार रहा। मैं पहली बार वाराणसी आई हूं और मैं भाग्यशाली हूं कि व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बावजूद मुझे शहर में घूमने का मौका मिला।”

‘मेरी हानिकारक बीबी’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल एंडटीवी पर होगा। इसकी कहानी वाराणसी के एक साधारण लड़के अखिलेश और मुंबई की एक डॉक्टर इरा के इर्द-गिर्द घूमती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493