बेनी मेडिना पर यौन उत्पीड़न का आरोप

लॉस एंजेलिस, 11 नवंबर (आईएएनएस)। संगीत निर्माता बेनी मेडिना पर फिल्म ‘सॉर्डिड लाइव्ज’ के अभिनेता जेसन डॉटली के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगा है।

एडवोकेट पत्रिका में शुक्रवार को छपे एक आलेख में डॉटली (36) ने दावा किया है कि कई बड़े सितारों, जैसे- जेनिफर लोपेज, विल स्मिथ और मारिया केरी के करियर को मैनेज करने वाले मेडिना ने दिसंबर 2008 में लॉस एंजेलिस के एक मैन्शन में उनके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

मेडिना के अटॉर्नी हावर्ड वेइट्जमैन और शॉन होली ने ‘पीपुल डॉट कॉम’ को बताया, “बेनी मेडिना ने दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपों से साफ इनकार कर दिया है।”

अभिनेता ने दावा किया कि मेडिना ने उन्हें और उनके साथी अभिनेता टी. अशांति मोजेल को अपने घर बुलाया, जहां मेडिना उन्हें (डॉटली) को बेडरूम में ले गए और उनके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया।

उस समय मेडिना के पूल में स्विमिंग कर रहे मोजेल ने एडवोकेट पत्रिका को बताया कि जब वह बेडरूम में गए, तो उन्होंने संगीत निर्माता के ऊपर डॉटली को देखा।

डॉटली ने प्रकाशन को बताया, “मोजेल कमरे में यह सब देखकर भड़क उठे और गुस्से में कहा, ‘उसे छोड़ दो।”‘

डॉटली ने ‘पीपुल डॉट कॉम’ को शुक्रवार को बताया कि कथित यौन हमले के दौरान और उसके बाद वह काफी बेबस महसूस कर रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493