सरकार की समझदारी अंकुरित होने में लगे 4 महीने : चिदंबरम

नई दिल्ली, 11 नवंबर (आईएएनएस)। पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री और कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने शनिवार को सरकार पर जीएसटी के अंतर्गत आने वाले कुछ वस्तुओं के कर दायरे को घटाने को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि समझदारी का बीज अंकुरित होने, फूल बनने और उसके बाद फल के रूप में पकने में चार माह का समय लग गया।

चिदंबरम ने एक ट्वीट में सरकार पर तंज कसते हुए कहा, “वित्त मंत्रालय की इस बात के लिए तारीफ होनी चाहिए कि उसने देश की सूक्ष्म अर्थव्यवस्था (माइक्रो इकोनिमिक्स) में ‘सुधार’ करने में चार माह 10 दिन का समय लगाया।”

कांग्रेस नेता ने एक और ट्वीट कर कहा, “सरकार की बुद्धिमत्ता का अंकुर फूटने, फूल बनने और उसके बाद पका हुआ फल बनने में चार माह 10 दिन का समय लग गया।”

पूर्व वित्तमंत्री ने यह बयान ऐसे समय दिया है, जब एक दिन पहले ही जीएसटी परिषद ने संशोधन करते हुए 28 प्रतिशत कर दायरे से 178 वस्तुओं को हटाने का फैसला लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493