सड़क पर पड़ा मिला पैर का कटा पंजा

पुलिस के मुताबिक, मड़ियांव क्षेत्र के ताड़ी खाना बाजार में बाबा दूध डेयरी के सामने सीतापुर रोड के डिवाइडर पर शनिवार सुबह एक युवक के दाहिने पैर का कटा पंजा स्थानीय लोगों ने पड़ा देखा। पंजे से खून का रिसाव हो रहा था। पंजा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने के काफी देर बाद सीओ अलीगंज और मड़ियांव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शरीर के बाकी हिस्से को आप-पास तलाशने का प्रयास किया, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।

फिलहाल पुलिस ने पंजे को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मड़ियांव इंस्पेक्टर राघवन सिंह ने कहा, “हो सकता है कि बरामद पंजा किसी दुर्घटना में कटा हो। फिलहाल मामले की जांच की जा रही और आसपास के अस्पतालों में भी पड़ताल की जा रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493