हाथुरुसिंघा का प्रमुख कोच बनना श्रीलंका के लिए अच्छा होगा : करुणारत्ने

कोलकाता, 11 नवंबर (आईएएनएस)। श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज दीमुथ करुणारत्ने ने शनिवार को कहा कि हाल में बांग्लादेश के प्रमुख कोच के पद से हटे चंदिका हाथुरुसिंघा अगर उनकी टीम के कोच बनते हैं तो यह टीम के लिए बहुत अच्छा होगा।

करुणारत्ने ने यहां जाधवपुर विश्वविद्यालय परिसर के मैदान पर कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता कि अभी तक हाथुरुसिंघा की नियुक्ति की पुष्टि हुई है या नहीं लेकिन उन्हें एक कोच के रूप में देखना पसंद करेंगे।

करुणारत्ने ने संवाददाताओं से कहा, “मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैंने सुना कि ऐसा हो रहा है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। अगर वह आते हैं तो यह श्रीलंका की क्रिकेट के लिए अच्छा होगा क्योंकि वह हम में से कई खिलाड़ियों को जानते हैं।”

करुणारत्ने ने आगे कहा, “मैं अपने अस्थायी खेलों के दौरान उनके अधीन खेला हूं। यह हमारे लिए बहुत अच्छा होगा लेकिन मुझे यह नहीं पता कि वह आ रहे हैं या नहीं।”

हाथुरुसिंघा ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया, हालांकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को अभी भी इसकी पुष्टि करनी है कि उन्होंने उनका इस्तीफा स्वीकार किया है या नहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493