पहली नजर के प्यार पर विश्वास करती हैं केट मॉस

लॉस एंजेलिस, 12 नवंबर (आईएएनएस)। सुपरमॉडल केट मॉस ने कहा कि वह पहली नजर के प्यार पर विश्वास करती हैं।

‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, 43 वर्षीय सुपर मॉडल ने वोग पत्रिका के साथ एक साक्षात्कार में प्यार को लेकर अपने विचार साझा किए।

यह पूछने पर कि क्या किसी के साथ पहली ही डेट पर संबंध बना लेना ठीक है, तो उन्होंने कहा, “मैं पहली नजर के प्यार पर विश्वास करती हूं।”

केट इस समय निकोलाई वॉन बिस्मार्क के साथ डेटिंग कर रही हैं और इससे पहले वह जेमी हिंस के शादी कर चुकी थीं। केट ने स्वीकार किया कि वह हमेशा अपने पूर्व साथियों के साथ मैत्रीपूर्ण नहीं रहती हैं।

उसने कहा, “आप हमेशा पूर्व साथियों के साथ मित्र बनकर नहीं रहना चाहेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493