ग्रेट खली से मिले अदनान

अमृतसर, 12 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के संगीतकार-गायक अदनान सामी रविवार को यहां वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (डब्ल्यू डब्ल्यू ई) सुपरस्टार द ग्रेट खली से मुलाकात की।

सामी यहां खली से हवाईअड्डे पर मिले और बाद में उन्होंने एक तस्वीर साझा की। तस्वीर में ‘भर दो झोली’ के गायक उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं और सेल्फी में खली के साथ खुद को फिट करने की कोशिश कर रहे हैं।

सामी ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “अंदाजा लगाइए अमृतसर हवाईअड्डे पर मैं किससे मिला..जब द ग्रेट खाली सेल्फी लेते हैं तो कुछ ऐसा होता है..प्यारे शख्स।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493