कोलकाता, 12 नवंबर (आईएएनएस)। यहां रविवार को एक झुग्गी बस्ती में आग लगने से एक शख्स की मौत हो गई।
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “बड़ानगर की एक झुग्गी में (उत्तरी कोलकाता में) अपराह्न करीब 2.25 बजे आग लग गई और आग की लपटों पर काबू पाने में एक घंटा लगा। आग बुझाने के काम में तीन दमकलकर्मी लगाए गए थे।”
अधिकारी ने कहा, “बहुत संकरा जगह होने के कारण दमकलकर्मियों को आग बुझाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा, हालांकि वे आग पर काबू पाने में सफल रहे, जिससे यह पड़ोसी इलाकों तक नहीं फैला।”
उन्होंने बताया कि घटनास्थल की जांच के दौरान एक घर में करीब 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।
हालांकि, आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि बस्ती के घरों में से एक घर के रसोईघर में सिलेंडर फटने से आग लगी।
स्थानीय लोगों ने कहा कि आग लगने के दौरान गैस सिलेंडर फटते रहे, जिससे कुछ समय के लिए बेहद दहशतपूर्ण माहौल हो गया, लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है।
dharmpath.com dharmpath