कोलकाता, 12 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली डायनामोज के कोच मिग्वेल एंजेल पुर्तगाल ने रविवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की अवधि को बढ़ाने की ओर जोर दिया। उनका कहना है कि आईएसएल को अगले सीजन से नौ माह का कर देना चाहिए।
डायनामोज कोच ने रविवार को संवाददाताओं से कहा, “अब लीग बेहतर है। अधिक टीमों का मतलब है कि प्रतिस्पर्धा और भी कड़ी होगी। हर साल यह लीग विकास कर रही है, जो देश के लिए अच्छी बात है। आशा है कि अगले सीजन में लीग की अवधि को बढ़ाकर नौ माह तक कर दिया जाएगा।”
मिग्वेल ने 22 नवम्बर को एफसी पुणे सिटी के खिलाफ खेले जाने वाले पहले मैच में अपने स्टार खिलाड़ी कालु उचे की अनुपस्थिति की बात को टालने की कोशिश की।
स्पेन के पूर्व मिडफील्डर मिग्वेल ने कहा, “उचे को थोड़ी चोट लगी थी, लेकिन वह ठीक हैं और अगले मैच के लिए टीम में उपस्थित रहेंगे।”
डायनामोज के कोच के अनुसार, भारतीय खिलाड़ी काफी अच्छे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी टीम इस लीग में न केवल मात्र खेलने के लिए, बल्कि स्कोर करने के लिए भी उतरेगी।
dharmpath.com dharmpath