एमडीआई में विद्यार्थियों ने सीखे प्रबंधन के गुर

गुरुग्राम, 12 नवंबर (आईएएनएस)। मैनेजमेंट डेवेलपमेंट इंस्टीट्यूट (एमडीआई) के सालाना स्पोर्ट्स, कल्चरल और मैनेजमेंट फेस्टिवल इंपीरियम 2017 के 72 घंटे के नॉन स्टॉप मेगा इवेंट में भविष्य में मैनेजर के पद संभालने वाले विद्यार्थियों के जोश, जुनून, दृढ़ता, बुद्धिमत्ता और प्रतिभा को परखा गया। इस उत्सव के जरिए नवीनतम और अभिनव विचार सामने आए और विद्यार्थियों ने बेहतर प्रबंधन के गुर सीखे।

संस्थान की ओर से जारी बयान के अनुसार, एमडीआई के इंपीरियम 2017 के स्पोटर्स, कल्चरल और मैनेजमेंट फेस्टिवल में टॉप बिजनेस स्कूल के 400 से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। उत्सव के दौरान फैशन शो, स्टैंड अप कॉमेडी और स्ट्रेटजी गेम्स जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं।

बयान के अनुसार, फेस्टिवल की थीम ‘चैलेंज द स्टेटस क्वो’ रखी गई थी। इसके जरि विद्यार्थियों को अपना संपूर्ण विकास करने और खुद में छिपी क्षमताओं और विभिन्न प्रतिभाओं को बाहर लाने का मौका मिला।

बयान के अनुसार, इस फेस्टिवल में देश के शीर्ष बिजनेस स्कूलों के 400 से ज्यादा विद्यार्थियों ने शिरकत की, जिसमें एसआरसीसी, दिल्ली, आईआईएम लखनऊ, आईएमआई दिल्ली, आईआईएम काशीपुर, एफएमएस दिल्ली, बीआईएमटीईसी, एनएमआईएमएस, एमआईसीए और जेबीआईएमएस समेत अन्य संस्थानों के विद्यार्थी शामिल थे।

समारोह में एकल नृत्य में श्री वेंकटेश्वर कॉलेज के फिलिप ने बाजी मारी। समूह नृत्य में एसआरसीसी के पनाशे ग्रुप को पुरस्कार मिला। जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ आईटी की मल्लिका शर्मा को कैंपस प्रिंसेज का खिताब मिला। इसके अलावा नुक्कड़ नाटक में श्री अरबिंदो कॉलेज के मोक्ष ने पुरस्कार जीता। फुटबॉल, स्नूकर और वॉलीबॉल में एमडीआई गुड़गांव की होम टीम स्वर्ण पदक विजेता बनी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493