गुजरात चुनाव से पता चल जाएगा, कौन है जबरदस्ती नेता : मौर्य

आईपीएन से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरातियों का एक मात्र नेता हैं। उत्तर प्रदेश में होने जा रहे निकाय चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि 2014 और 2017 के लोकसभा व विधानसभा चुनाव के बाद अब निकाय चुनाव में भी कमल उसी खूबसूरती से खिलेगा।

मौर्य ने कहा कि भाजपा पहले भी नगरीय निकायों में परचम लहराती रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता काफी जागरूक है, वह जानती है कि केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार है और नगरीय निकाय में भाजपा के आने से विकास तेजी से होगा।

सहयोगियों के साथ निकाय चुनाव के लिए तालमेल न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस दिशा में पहले से चर्चा नहीं हुई थी, इसलिए समझौता नहीं हुआ है। वे अलग राजनैतिक दल हैं, अगर लड़ना चाहें तो चुनाव लड़ सकते हैं। इससे राज्य व केंद्र में जारी गठबंधन पर कोई असर नहीं होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493