कोपेल ने ड्रॉफ्ट की जगह ओपन ट्रांसफर मार्केट पर जोर दिया

कोलकाता, 12 नवंबर (आईएएनएस)। जमशेदपुर एफसी के कोच स्टीव कोपेल का मानना है कि इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में शामिल खिलाड़ियों का ड्रॉफ्ट से बेहतर खिलाड़ियों का स्थानांतरण है और के लिए ओपन ट्रांसफर मार्केट बेहतर विकल्प हो सकता है।

कोपेल ने रविवार को संवाददाताओं को कहा, “मैं ड्रॉफ्ट में गोल-गोल घूमने के बजाए स्थानांतरण की प्रक्रिया अपनाना ज्यादा बेहतर समझूंगा। आशा है कि अघले साल इस लीग में ड्रॉफ्ट की प्रक्रिया शामिल नहीं होगी, लेकिन मुझे कुछ पता नहीं है।”

मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व खिलाड़ी ने कहा, “हमारे पास अच्छा गोलकीपर है और अच्छा डिफेंडर है। हमारे पास दर्जन भर खिलाड़ियों के नाम है, लेकिन हमें सिर्फ तीन या चार खिलाड़ी ही मिले। हालांकि, हम इन खिलाड़ियों को सही स्थान पर रखना सुनिश्चित करेंगे। मुझे नहीं लगता कि यह एकदम सही तरीका है।”

जमशेदपुर एफसी और बेंगलुरु एफसी इस सीजन में शामिल होने वाली दो नई टीमें हैं। पिछले सीजन में रनर-अप रही केरला ब्लास्टर्स का मागदर्शन करने वाले कोपेल को इस साल जमशेदपुर का कोच बनाया गया है।

कोपेल ने कहा कि इस साल जमशेदपुर और टाटा को शामिल करना अच्छा रहा। उन्हें भी ऐसा लगा कि यह एक नई चुनौती जैसा है।

कोच ने कहा कि इस सीजन में जमशेदपुर एफसी की टीम जो भी करेगी, वो एक इतिहास होगा। इस कारण ही वह आईएसएल में वापस आए हैं। हालांकि, उनके अनुसार, नई टीम से अधिक उम्मीदें नहीं होंगी। सब कुछ नया होगा। आप काम की प्रशंसा करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493