विजयवाड़ा, 12 नवंबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में रविवार को कृष्णा नदी में एक पर्यटक नौका के पलट जाने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य लापता हैं।
विजयवाड़ा, 12 नवंबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में रविवार को कृष्णा नदी में एक पर्यटक नौका के पलट जाने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य लापता हैं।
अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना इब्राहिमपट्टनम फेरी घाट पर घटी। नौका एक निजी संचालक की थी और उसपर 38 पर्यटक सवार थे। स्थानीय निवासियों ने 15 लोगों को बचा लिया।
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के कर्मियों को बचाव अभियान में लगाया गया, लेकिन सूर्यास्त के साथ बचाव अभियान प्रभावित हुआ।
नदी से तीन शव निकाल लिए गए हैं और अन्य की तलाश जारी है।
dharmpath.com dharmpath