उप्र : बाइक सवार व मेटाडोर में टक्कर, 2 सगे भाइयों की मौत

कोतवाली क्षेत्र के गांव चित्तरपुर निवासी करीब 32 वर्षीय गिरिराज व इसका छोटा भाई 25 वर्षीय धीरज रविवार को अपनी बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी कासगंज रोड स्थित अगसौली चौराहा पर तेज रफ्तार में आ रही एक आयशर कैंटर मेटाडोर के चालक ने बड़ी लापरवाही से बाइक सवार दोनों भाइयों को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना पाकर मृत भाइयों के परिजन व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इस बीच सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने दोनों भाइयों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मेटाडोर का पीछाकर उसे पकड़ लिया, लेकिन चालक भागने में सफल रहा। इस घटना से पूरे क्षेत्र व मृतकों के परिजनों में भारी कोहराम मचा हुआ है और पूरा गांव शोक मग्न है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493