प्रद्युम्न हत्याकांड : खट्टर पर जांच को प्रभावित करने का कांग्रेस का आरोप

नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस ने रविवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और राज्य की भाजपा सरकार की इस बात के लिए निंदा की कि भाजपा के नेता दूसरी कक्षा के विद्यार्थी प्रद्युम्न ठाकुर की हत्या के मामले में पुलिस जांच को कथित तौर पर प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्विटर पर एक समाचार चस्पा करते हुए कहा, “प्रद्युम्न ठाकुर हत्या- सीबीआई ने भाजपा नेताओं और मंत्रियों पर पुलिस जांच प्रभावित करने को लेकर उंगली उठाई, क्योंकि मुख्यमंत्री खट्टर ने जल्दबाजी में क्लीनचिट दे दी।”

समाचार रपट के शीर्षक में लिखा है कि सीबीआई ने रायन पुलिस जांच में नेताओं की भूमिका पर उंगली उठाई।

सुरजेवाला ने सवाल किया, “क्या राजनीति की बेदी पर एक बलि के बकरे को न्याय मिलेगा?”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493