मप्र में ठंड का असर बढ़ा

भोपाल, 13 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में सोमवार की सुबह ठिठुरन भरी रही। वहीं, हल्की खिली धूप ने मौसम को सुहावना बना दिया।

भोपाल, 13 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में सोमवार की सुबह ठिठुरन भरी रही। वहीं, हल्की खिली धूप ने मौसम को सुहावना बना दिया।

राज्य में सर्दी का जोर बढ़ने लगा है। सोमवार की सुबह हल्की धुंध रही और मंद हवाओं ने सिहरन पैदा कर दी। आसमान साफ होने के साथ खिली धूप ने मौसम को सुहावना बना दिया। बीते 24 घंटों में तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार, ज्यों-ज्यों हवाओं का रुख उत्तरी होता जाएगा, ठंड का असर वैसे ही बढ़ेगा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहेगा और ठंड का असर बना रहेगा। कुछ हिस्सों में धुंध भी बढ़ सकती है।

राज्य में ठंड बढ़ने के साथ तापमान में भी गिरावट जारी है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 12.6,ग्वालियर का 10.5 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 28.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 32.3 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493