पटना, 13 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह धुंधभरी रही। हालांकि दिन चढ़ने के बाद धूप निकलने की उम्मीद है। इस बीच, तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
पटना, 13 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह धुंधभरी रही। हालांकि दिन चढ़ने के बाद धूप निकलने की उम्मीद है। इस बीच, तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है तथा अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने सोमवार को बताया कि आने वाले दिनों में रात में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी तथा कोहरा बढ़ेगा। दोपहर के बाद मौासम साफ होने के बाद धूप निकलेगी। आगामी 24 घंटे के दौरान पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस, गया का 15.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
dharmpath.com dharmpath