नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। रोहिणी न्यायालय परिसर में सोमवार को एक विचाराधीन कैदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। रोहिणी न्यायालय परिसर में सोमवार को एक विचाराधीन कैदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
रोहिणी के डीसीपी ऋषिपाल ने संवाददाताओं को बताया, “मंगोलपुरी के रहने वाले विचाराधीन कैदी विनोद उर्फ बल्ले को परिसर के गलियारे के पास नांगलोई के रहने वाले अब्दुल खान नामक शख्स ने गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल से हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।”
उन्होंने कहा, “यह वारदात कैंटीन के पास के गलियारे में अपराह्न् 11.20 बजे हुई जब कैदी को अदालत से वापस जेल ले जाया जा रहा था।”
कैदी को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
dharmpath.com dharmpath