बिहार : ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3 की मौत

बेगूसराय, 13 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के बेगूसराय जिले के जीरो माइल सहायक थाना क्षेत्र में सोमवार को एक ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, नयागांव थानाक्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी रामउदय तांती अपनी पत्नी और एक अन्य महिला रिश्तेदार को मोटरसाइकिल पर बैठाकर पिपरा गांव से वापस जीरो माइल क्षेत्र की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान बथौली ढाला के समीप एक ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में दूसरी ओर से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए।

जीरो माइल सहायक थाना के प्रभारी सुनील कुमार सुमन ने बताया कि इस घटना में मोटरसासइकिल सवार तीनों लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान रामउदय तांती, उनकी पत्नी सुनीता देवी और रुक्मिणी देवी के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि इस घटना में अन्य दो बच्चे भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493