राहुल ने दिल्ली की धुंध पर चुटकी ली

नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को एक हिंदी फिल्म के गीत की पंक्तियों के जरिए दिल्ली में प्रदूषण और धुंध की गंभीर स्थिति पर चुटकी ली।

राहुल ने 1978 में आई हिंदी फिल्म ‘गमन’ की गजल को ट्वीट करते हुए कहा, “सीने में जलन, आंखों में तूफान-सा क्यों है, इस शहर में हर शख्स परेशान-सा क्यों है?”

उन्होंने हालांकि इसके साथ ही एक और पंक्ति जोड़ी, “क्या बताएंगे साहब, सब जानकर अंजान क्यों हैं?”

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने हालांकि अपनी टिप्पणी में किसी राजनीतिक दल या नेता का जिक्र नहीं किया।

उन्होंने इसके साथ ही दिल्ली में प्रदूषण और धुंध की गंभीर स्थिति पर एक खबर का लिंक भी साझा किया।

दिल्लीवासी कई दिनों से गंभीर वायु प्रदूषण के संकट से जूझ रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493