नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। फिनटेक कंपनी कैश सुविधा ने सोमवार को लोनमीट के साथ भागीदारी की घोषणा की। लोनमीट का संचालन स्ट्राइवर्स सॉल्युशंस प्राइवेट लिमिटेड करती है, जो बेंगलुरू और मैसूर में रिटेलरों को वितरकों से ऋण हासिल करने में सक्षम बनाती है।
लोनमीटर बेंगलूर स्थित एक प्रमुख लेंडिंग प्लेटफॉर्म है और यह ऑफलाइन इन्वेंट्री फाइनेंसिंग व्यवसाय में अवसर तलाश रहा है। यह रिटेलरों के लिए वित्त पोषण के तौर तरीकों में बदलाव लाने के लिए प्रौद्योगिकी पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।
कैश सुविधा और लोनमीट बेंगलूर और मैसूर में 5 लाख रुपये तक की 30 दिन और 1-6 महीने की कार्यशील पूंजी ऋण की क्रेडिट लाइन के साथ वितरकों से रिटेलरों के लिए इन्वेंट्री फाइनेंसिंग मुहैया कराने के लिए मिलकर काम करेंगे और जल्द ही यह सेवा पुणे, मुंबई और दिल्ली में भी शुरू की जाएगी।
कैश सुविधा के संस्थापक राजेश गुप्ता ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘भारत अब पांच प्रमुख कंपनियों के साथ दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार है और कुल खेपों में उसका 75 प्रतिशत का योगदान है। मौजूदा समय में उपभोक्ता आधार की मांग पूरा करने के लिए इन्वेंट्री को मजबूत बनाए रखने की जरूरत है। फंड का अभाव वितरकों के लिए एक बड़ी समस्या बन सकता है और अब उन्हें आसानी से इन्वेंट्री फाइनैंसिंग की सुविधा मुहैया कराकर इस समस्या को दूर करना चाहते हैं।’
यह कदम वित्त तक आसान पहुंच उपलब्ध कराने की कैश सुविधा की प्रतिबद्धता को दशार्ता है। उभरते और पुराने उद्यमियों की यात्रा को प्रोत्साहित करने के अलावा कैश सुविधा सूक्ष्म स्तर पर महिला सशक्तिकरण पर भी जोर देती है।
प्रौद्योगिकी के नवीनतम उपयोग ने उधारी प्रक्रियाओं को और आसान बना दिया है। इससे उधारी प्रक्रियाओं की गति में सुधार आया है, कीमत पारदर्शिता बढ़ी है और ग्राहक अनुभव में सुधार हुआ है तथा उधारी लागत में भी कमी आई है।
dharmpath.com dharmpath