श्रीनगर, 13 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सोमवार को हुई एक मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।
आतंकवादियों ने पहले पुलिस की टीम पर हमला किया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने राजवार क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से यह हमला किया।
सूत्र ने कहा कि मुठभेड़ शुरू होने के बाद अतिरिक्त सुरक्षाबलों को मौके पर भेजा गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “दो आतंकवादी मारे गए हैं। एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।”
dharmpath.com dharmpath